जमकर हुआ उपद्रव, पकड़ा गया एक युवक।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के जानकीपुरम इलाके के जानकी विहार कॉलोनी में बीती मंगलवार की रात लखनऊ बॉयज हॉस्टल में रहने वाले करीब 50 लड़कों ने कॉलोनी में जमकर उत्पात मचाया।
असलहा, डंडा, बांका लेकर कॉलोनी में खड़ी तीन गाड़ियों का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर पथराव किया जिसमें प्रदीप श्रीवास्तव के पैर में चोट लग गई। अंबुज मिश्रा का हाथ फ्रैक्चर हो गया। जबकि आदर्श उपाध्याय का सर फट गया, उन्हें चार टांके लगे हैं। अभिषेक के पैर में चोट आई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक युवक को पकड़ लिया है। जानकी विकास महासमिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि हॉस्टल को बंद कराने के लिए पांच बार पहले भी थाने में शिकायत की गई है, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।