फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: अज्ञात कारणों से मकान में लगी भीषण आग, तीन लाख से अधिक की गृहस्थी जलकर राख

Wed, 04 Jun 2025 12:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी के गौरीगंज में एफसीआई गोदाम के पास स्थित एक घर में भीषण आग लग गई। आग अज्ञात कारणों से लगी जिसमें तीन लाख से ज्यादा का सामान जल गया।
विज्ञापन
आग से राख हुआ गृहस्थी का सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरीगंज क्षेत्र के असैदापुर एफसीआई गोदाम के पास स्थित एक मकान में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मकान में रह रहे भाई-बहन की पूरी गृहस्थी और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने निजी संसाधनों से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संतोष मिश्रा के मकान में किराए पर रह रहे युवक-युवती में से युवक ट्रांसपोर्ट में काम करता है जबकि उसकी बहन एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है।

घटना के वक्त युवक पूजा के लिए मंदिर गया था और युवती पड़ोसी के घर में थी। इसी बीच मकान में आग लग गई। जब आग की लपटें बाहर निकलने लगीं, तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पानी व अन्य माध्यमों से आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पीड़िता प्रीति तिवारी ने बताया कि आग से लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये की गृहस्थी और सभी शैक्षिक व पहचान से जुड़े दस्तावेज पूरी तरह जल गए हैं। संयोग रहा कि किचन घर के दूसरी ओर था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

दमकल वाहन नहीं पहुंचा, ग्रामीणों ने खुद संभाली स्थिति
घटना के दौरान सूचना के बावजूद दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने ही बाल्टियों, पानी की टंकियों और पाइप की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें