आड़ा तिरछा गाड़ी खड़ी कर हुड़दंग कर रहे थे युवक।
- फोटो : amar ujala
गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने रात करीब साढ़े तीन बजे जनेश्वर मिश्र पार्क अंडरपास के करीब हूटर बजाते हुए बर्थडे पार्टी मना रहे 15 युवकों को पकड़ा। युवक आड़े-तिरछे वाहन खड़ाकर हुड़दंग कर रहे थे।
इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उनकी तीन कारों को सीज किया गया है।
वहीं, थार से स्टंट करते वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने गोमतीनगर विस्तार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में पता चला कि वीडियो गोमतीनगर विस्तार इलाके का है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि सोशल मीडिया से चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। स्टंट का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था।