फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: हिस्ट्रीशीटर ने पंचायत भवन के सामने फिर रखी गुमटी, हटाने पर दी थी धमकी... वहीं रखेंगे

Sat, 09 Aug 2025 01:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के निगोहां के नंदौली गांव में हिस्ट्रीशीटरों ने अतिक्रमण हटाने के बाद एक बार फिर पंचायत भवन के सामने गुमटी रख दी। अब प्रधान के शिकायत करने के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
नंदौली में सरकारी जमीन पर रखी गुमटी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निगोहां के नंदौली गांव में पंचायत भवन के सामने हिस्ट्रीशीटर ने अपने दबाव और प्रभाव से फिर गुमटी रख ली है। ग्राम प्रधान ने तहसील में शिकायत की है, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अफसर जांच का हवाला दे रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, नंदौली ग्राम पंचायत भवन के गेट के सामने हिस्ट्रीशीटर उमेश सिंह ने गुमटी रखी थी। धीरे-धीरे जमीन पर उसका कब्जा बढ़ाता जा रहा था। 17 जून को ग्राम प्रधान रीना सिंह महिलाओं और प्रधान संघ के पदाधिकारियों के साथ धरने पर बैठ गई थीं। तब प्रशासन और पुलिस की टीम ने गुमटी समेत पूरा अतिक्रमण हटाया था। दूसरे दिन भाजपा विधायक अमरेश कुमार रावत और जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौर्य पहुंचे और दोबारा गुमटी रखने की बात कही थी, लेकिन तब ऐसा नहीं हो पाया था, मगर दो दिन पहले उमेश सिंह ने फिर से गुमटी रखकर कब्जा कर लिया है।

.... वही किया जो कहा... मिलीभगत का खेल
दरअसल, उमेश के दोनों भाई राकेश सिंह व सर्वेश सिंह भी हिस्ट्रीशीटर हैं और भाजपा में है। इसलिए बड़े नेता भी पैरवी कर रहे थे। जब पहले गुमटी हटाई गई थी, तब नेता अड़े हुए थे कि दोबारा वहीं पर गुमटी रखी जाएगी, जहां पहले रखी थी। सूत्रों के मुताबिक, उस दौरान मामला चर्चा में था, इसलिए नेताओं व तहसील स्तर के अधिकारियों में तय हो गया था कि गुमटी दोबारा रखी जाएगी, लेकिन थोड़े समय बाद। हुआ भी वही। जब डेढ़ महीने बीत गए तो फिर गुमटी रखकर कब्जा कर लिया गया है। वहीं गांव निवासी मुनेश्वर की गुमटी को हटाया गया था, जिसे रखने नहीं दिया।
विज्ञापन


अफसरों के आदेश बेअसर
मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब लगातार तहसील क्षेत्रों में निरीक्षण कर सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों के मामलों में कार्रवाई के निर्देश देती रहती हैं। इसके बावजूद सरकारी जमीन पर कब्जा हो रहा है।

एसडीएम पवन पटेल ने कहा कि मेरी हाल ही में 6 मोहनलालगंज पोस्टिंग हुई है। पूरा मामला संज्ञान में नहीं है। हालांकि, शुक्रवार को मामले की शिकायत मिली है। इसका संज्ञान लेकर जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। सरकारी जमीन पर कब्जा किसी कीमत पर नहीं होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें