फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन में पहली बार रात का तापमान पहुंचा 30 डिग्री, सुबह बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना

Tue, 06 Jun 2017 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गर्मी से बेहाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में उमस भरी गर्मी ने सोमवार को दिन का सुकून छीना तो रात की नींद मुहाल कर दी। दिन का तापमान भले ही 2.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क कर 42.5 जा पहुंचा, पर राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


सीजन में पहली बार रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।  दिन और रात के तापमान में महज 12.5 डिग्री के अंतर के कारण ही गर्मी से राहत नहीं मिली। वातावरण में नमी के चलते उमस बढ़ी और देर रात तक लोग बेहाल रहे।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार रात से बादलों की आवाजाही, नम पूर्वा हवाओं से न्यूनतम पारा चढ़ा, जिसके चलते उमस तेजी से बढ़ी। मंगलवार को बादलों की लुकाछिपी के बीच लखनऊ से जुड़े कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें