फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : हैलो... मैं ब्रजेश पाठक बोल रहा हूं, तबीयत कैसी है आपकी, अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फोन कर उनका हाल लेंगे डिप्टी सीएम

Wed, 22 Jun 2022 07:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रोज मरीजों से बात करने से कमियों का आसानी से पता लग सकेगा। शिकायत व सुझाव के आधार पर जरूरी कदम उठाते हुए स्वास्थ्य के ढांचे में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैलो... मैं ब्रजेश पाठक बोल रहा हूं, आपकी तबीयत कैसी है...आपको अस्पताल में दवाई व इलाज सही मिल रहा है या नहीं। अब यह आवाज अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फोन पर सुनाई देगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक हर दिन 10 मरीजों को फोन कर उनका हालचाल लेंगे और उन्हें भरोसा दिलाएंगे कि सरकार भी आपके इलाज को लेकर फिक्रमंद है। ‘स्वास्थ्य आपका, संकल्प सरकार का’ योजना के जरिए यह पहल की गई है। डिप्टी सीएम ने बुधवार को लोकभवन में इस अभियान की शुरुआत की। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 43 अस्पतालों का उन्होंने निरीक्षण किया है। हर दिन अस्पताल में पहुंचना संभव नहीं है। ऐसे में नई व्यवस्था बनाई गई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले दिन बुधवार को मरीजों के फीडबैक में सभी अस्पतालों की व्यवस्था सही मिली है। लेकिन एटा जिले के मरीज ने बताया कि उसकी डायलिसिस हो रही है और जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बाहर से दवाएं लिखी थी। ऐसे में संबंधित अस्पताल में दवाओं का इंतजाम कराया गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रोज मरीजों से बात करने से कमियों का आसानी से पता लग सकेगा। शिकायत व सुझाव के आधार पर जरूरी कदम उठाते हुए स्वास्थ्य के ढांचे में सुधार किया जाएगा। पाठक ने कहा कि पूर्व में अस्पतालों के किए गए निरीक्षणों का असर दिख रहा है। डॉक्टर व कर्मचारियों के काम के तरीके में सुधार हुआ है।

इस तरह लेंगे फीडबैक
अस्पतालों में पर्चा बनवाते समय मरीज का मोबाइल नंबर लिखा जाता है। हर जिले से कुछ मरीजों के नंबर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा महानिदेशालय और डीजीएमई कार्यालय से उप मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचेंगे। इन्हीं नंबरों में रैंडम आधार पर फोन करके जांच की जाएगी। रोजाना पांच जिलों के कम से कम 10 मरीजों से फोन पर इलाज का फीडबैक लिया जाएगा। इसकी जानकारी पहले से किसी को नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें