फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पत्नी की हत्या के बाद भी भागा नहीं सिपाही, वारदात के बाद तीन घंटे तक बच्चे के साथ घूमता रहा

Mon, 07 Sep 2026 10:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पेपर मिल कॉलोनी हत्याकांड में आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी हत्या के बाद भी कहीं भागा नहीं बल्कि सामान्य रूप से घर के बाहर टहलता रहा।
विज्ञापन
सिपाही ने की थी पत्नी की हत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर मिल कॉलोनी में पत्नी रश्मि की हत्या के आरोपी मुख्य आरक्षी हिमांशु श्रीवास्तव को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि हिमांशु ने रश्मि की हत्या तत्काल हुए किसी विवाद में नहीं, बल्कि पहले से साजिश रचकर की थी। इसके लिए उसने दो दिन का अवकाश भी लिया था।

विज्ञापन


हत्या के बाद भी आरोपी कहीं भागा नहीं। वह सामान्य रूप से घर के बाहर टहलता रहा और बच्चे को साथ लेकर करीब तीन घंटे तक घूमता दिखाई दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिमांशु को निलंबित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में जमकर हुई बारिश, इन जिलों में टूटा वर्षों का रिकॉर्ड; मानसून ने पार किया औसत बारिश का आंकड़ा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र 10 से करें डाउनलोड, हेल्पलाइन नंबर भी जारी


डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। पूछताछ में उसने हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

ये है मामला: हिमांशु ने रविवार को पत्नी रश्मि के सिर पर मूसल से वार कर हत्या कर दी थी। मकान मालिक के पूछने पर वह टालमटोल करता रहा। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमरे में रश्मि का लहूलुहान शव बरामद किया था। इसके बाद हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया गया।

रश्मि का भाई बोला-छोड़ देता, साथ न रखता... जान क्यों ले ली

हेड कांस्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव ने जिस बेरहमी से पत्नी रश्मि की हत्या की उसका शव देखकर मायके वाले सिहर उठे। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पारा निवासी रश्मि के भाई सौरभ ने रोते हुए कहा कि बहन को साथ न रखता लेकिन ऐसे मारना नहीं चाहिए था।

सौरभ ने आरोप लगाया कि शादी के करीब डेढ़ साल बाद से ही हिमांशु हिमांशु और उसके परिजन रश्मि को आए दिन प्रताड़ित करते थे। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि हिमांशु ने रश्मि से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी तक दाखिल की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। भाई का आरोप है कि रश्मि को हिमांशु का शराब पीना पसंद नहीं था। वह हिमांशु को शराब पीने से मना करती थी। इसी पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

तलाक के मामले में समझौते के कुछ दिन बाद हिमांशु फिर रश्मि से मारपीट करने लगा। उस समय रश्मि के पिता शेषमणि श्रीवास्तव जौनपुर में लेखपाल थे। रश्मि ने जौनपुर में हिमांशु के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें भी बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। एसीपी महानगर ने बताया कि दंपती के बीच चल रहे विवाद के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

अब मासूम तन्मय का क्या होगा रश्मि के मायके वालों ने बताया कि बेटा तन्मय बड़ी मन्नतों के बाद हुआ था। अब मां की मौत हो गई और पिता को जेल जाना पड़ रहा है। ऐसे में मासूम तन्मय का क्या होगा। फिलहाल पुलिस ने तन्मय को रश्मि के मायके वालों के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन

कैमरे में इमामदस्ता हाथ में लिए दिखा आरोपी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी हेड कांस्टेबल हिमांशु को इमामदस्ता हाथ में लिए देखा गया है। हालांकि, फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसीपी महानगर अंकित कुमार का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपी हिमांशु के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें