फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : गोमतीनगर विस्तार में बनेंगी ग्रुप हाउसिंग, 1090 चौराहे पर कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स व अस्पताल

Fri, 12 Dec 2025 07:47 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ग्रुप हाउसिंग के भूखण्ड 5,295 वर्गमीटर से लेकर 11,934 वर्गमीटर के हैं, कीमत 80,633 रुपये प्रति वर्गमीटर रखी गई है।
विज्ञापन
1090 चौराहा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में 1090 चौराहे पर कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स, अस्पताल और गोमतीनगर विस्तार में ग्रुप हाउसिंग बनाई जाएंगी। एलडीए इस बार अपनी व्यावसायिक सम्पत्तियों के ई-ऑक्शन में शहर के सबसे प्राइम लोकेशन के भूखण्ड लगाने जा रहा है। यहां बेहतर रोड कनेक्टिविटी के साथ ग्रीन एरिया मिलेगा।

विज्ञापन


एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 में पुलिस मुख्यालय के पीछे 43 एकड़ भूमि पर ग्रुप हाउसिंग के 11 भूखण्ड व एक व्यावसायिक भूखण्ड है। हाल में हुई एलडीए बोर्ड बैठक में योजना का लेआउट पास किया गया है। इसमें भूमि का 15 प्रतिशत क्षेत्र ग्रीन एरिया के लिए सुरक्षित किया गया है। सभी भूखण्ड इस बार के ई-ऑक्शन में लगाए जा रहे हैं। 

उन्होंने आगे बताया कि ग्रुप हाउसिंग के भूखण्ड 5,295 वर्गमीटर से लेकर 11,934 वर्गमीटर के हैं, कीमत 80,633 रुपये प्रति वर्गमीटर रखी गई है। ऐसे ही व्यावसायिक भूखंड 7,180 वर्गमीटर के हैं, जिनकी कीमत 82,864 रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा 1090 चौराहे के पास पांच व्यावसायिक भूखण्ड व एक अस्पताल भूखण्ड ई-ऑक्शन में लगाया जाएगा। 51 वर्गमीटर से लेकर 11,175 वर्गमीटर क्षेत्रफल के व्यावसायिक भूखण्डों की आरक्षित दर 1,18,855 रुपये से लेकर 1,28,230 रुपये प्रति वर्गमीटर रखी गई है। 

जबकि 1615 वर्गमीटर क्षेत्रफल के अस्पताल के भूखण्ड की कीमत 97,413 रुपये प्रति वर्गमीटर आरक्षित की गई है। उपाध्यक्ष ने आगे बताया कि डालीबाग में बटलर पैलेस रोड पर स्थित ग्रुप हाउसिंग के दो भूखण्ड भी ई-ऑक्शन में लगाए जा रहे हैं। 2,026 वर्गमीटर और 2,097 वर्गमीटर क्षेत्रफल के इन दोनों भूखण्डों की कीमत 88,334 रुपये प्रति वर्गमीटर है।

हाल ही में एलडीए ने डालीबाग में सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लांच की थी, जिसमें बने 72 फ्लैटों के लिए आठ हजार से अधिक आवेदन आए थे। भूखण्डों के ई-ऑक्शन के लिए 15 दिसम्बर से पोर्टल खोला जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के इच्छुक लोग एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें