फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : राजधानी में फ्लैट खरीदने का शानदार मौका, 15 प्रतिशत तक मिलेगी छूट; जानिए कैसे करें आवेदन

Wed, 29 Oct 2025 07:51 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ब्याज की गणना भी अब किस्तों पर 11.50 प्रतिशत के बजाय 9 प्रतिशत पर की जाएगी। यह छूट सभी बहुमंजिला आवासीय योजनाओं में है।
विज्ञापन
फ्लैट। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आवास विकास परिषद के फ्लैट खरीदने वालों को बृहस्पतिवार से 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह विशेष योजना 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी। प्रदेश भर में आवास विकास के करीब 10 हजार फ्लैट खाली हैं, जिसमें दो हजार से अधिक फ्लैट लखनऊ में हैं।

आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया कि 60 दिन में पूरी धनराशि जमा करने वालों को 15 प्रतिशत छूट दी जाएगी। पहले यह छूट पांच प्रतिशत थी। 90 दिन में पूरी धनराशि जमा करने पर 10 प्रतिशत छूट मिलेगी।

50 प्रतिशत धनराशि जमा करने पर फ्लैट पर कब्जा भी दे दिया जाएगा। शेष धनराशि किस्तों में 10 वर्ष में जमा करनी होगी। इससे पहले पूरी रकम जमा करने पर दो प्रतिशत अतिरक्त छूट मिलेगी। अभी पूरी धनराशि जमा करने पर कब्जा दिया जाता है।

ब्याज की गणना भी अब किस्तों पर 11.50 प्रतिशत के बजाय 9 प्रतिशत पर की जाएगी। यह छूट सभी बहुमंजिला आवासीय योजनाओं में है। सचिव उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद नीरज शुक्ला ने बताया कि खाली फ्लैटों पर 15 प्रतिशत की छूट 30 अक्तूबर से मिलेगी। इसके अलावा भी कई और सहूलियतें खरीदारों को मिलेंगी।

राजधानी में यहां खाली हैं फ्लैट

विज्ञापन

उप आवास आयुक्त ने बताया कि लखनऊ में शहीद पथ स्थित अवध विहार योजना के भागीरथ, मंदाकिनी, अलकनंदा अपार्टमेंट, रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना के गोवर्धन, आकाश, नीलगिरी, एवरेस्ट एन्क्लेव और पारा की मुन्नू खेड़ा योजना में फ्लैट खाली हैं। दो से तीन बेडरूम के इन फ्लैट की कीमत 25 लाख से 1.25 करोड़ के बीच है।

बुकिंग के लिए यहां लें जानकारी
फ्लैट खरीदने के इच्छुक लोग टोल फ्री नंबर 1800-180-5333 पर सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। फ्लैट की बुकिंग www.upavp.in पर ऑनलाइन होगी। आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें