फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दुबई से तस्करी कर लाया 30 लाख का सोना, साथियों ने ही बैग उड़ाया, दो गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 11:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका गिरोह दुबई से सोने की तस्करी कराता है। जल्दी भारत आने के इच्छुक लोगों को मुफ्त टिकट, खरीदारी और रुपये का लालच देकर उनके शरीर में रेक्टम (मलाशय) के जरिए सोना छिपाकर भेजा जाता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई से शरीर में छिपाकर करीब 30 लाख रुपये का सोना लेकर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे एक तस्कर का ट्रॉली बैग उसके साथियों ने ही चोरी कर लिया। बैग में 203.92 ग्राम सोने का कैप्सूल, पासपोर्ट और कपड़े थे। तस्कर की शिकायत पर सरोजनीनगर पुलिस ने तीन अगस्त को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। करीब 130 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सोना बरामद कर लिया।

विज्ञापन


डीसीपी दक्षिणी मुश्ताक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में लुधियाना के गोविंदनगर शिमलापुरी निवासी दीपक वर्मा और बलरामपुर के श्रीदत्तगंज निवासी राम प्रताप दुबे शामिल हैं। तीसरा आरोपी पंजाब के मोगा निवासी अर्शदीप फरार है। बलिया के कुभाव निवासी महबूब आलम ने पुलिस को बताया कि वह 27 जुलाई को दुबई से 203.92 ग्राम सोना लेकर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा था। एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर दीपक, राम प्रताप और अर्शदीप उसे एसयूवी में बैठाकर कई स्थानों पर घुमाते रहे और बाद में आलमबाग बस अड्डे के पास उतारकर उसका ट्रॉली बैग लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रजिस्ट्री से पहले जमीन के मालिकाना हक की होगी जांच, फर्जी दस्तावेजों के सहारे संपत्ति बेचने पर लगेगी रोक


पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका गिरोह दुबई से सोने की तस्करी कराता है। जल्दी भारत आने के इच्छुक लोगों को मुफ्त टिकट, खरीदारी और रुपये का लालच देकर उनके शरीर में रेक्टम (मलाशय) के जरिए सोना छिपाकर भेजा जाता था। एयरपोर्ट के बाहर गिरोह के सदस्य सोना रिसीव करते थे। इस बार महबूब आलम को कैरियर बनाया गया था, लेकिन लालच में आरोपियों ने सोना ही हड़प लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें