फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वच्छता, हरित विकास में लखनऊ को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्वच्छता, हरित विकास और सतत शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लखनऊ नगर निगम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार व अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव को नॉलेज सिटी के रूप में मलेशिया आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

मलेशिया के कुआलालंपुर कन्वेंशन सेंटर में 10 अगस्त से आसियान गवर्नर्स एंड मेयर्स फोरम आयोजित किया गया है। यहां लखनऊ की सफाई व्यवस्था आदि उपलब्धियां पेश की जाएंगी। यह सम्मेलन 15 अगस्त तक चलेगा। सम्मेलन में विभिन्न देशों के राज्यपाल, महापौर व शहरी प्रबंधन विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न देशों व शहरों के बीच शहरी प्रबंधन, सतत विकास, जलवायु परिवर्तन से निपटने और नागरिक भागीदारी से जुड़े सफल मॉडलों का आदान-प्रदान करना है।
इन्हें भी आमंत्रण
लखनऊ के अतिरिक्त इंदौर, पणजी और सूरत नॉलेज सिटी श्रेणी में शामिल हैं। इसके अलावा प्रतिनिधि सूची में शिमला और कोयंबटूर जैसे शहर भी शामिल किए गए हैं। लखनऊ नगर निगम वहां कचरा निस्तारण, शिवरी सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, बायो-सीएनजी परियोजना, प्लास्टिक कचरे का पुनः उपयोग, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली, हरित क्षेत्र विस्तार और नागरिक सहभागिता आधारित स्वच्छता अभियानों जैसी अपनी उपलब्धियां प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन

प्रदेश का पहला नेट जीरो वेस्ट डंप सिटी
नगर आयुक्त ने बताया कि लखनऊ ने बीते वर्षों में घैला डंप साइट से 6.5 लाख टन कचरा हटाकर भूमि को दोबारा उपयोग के लिए उपलब्ध कराया, जबकि शिवरी में दशकों पुराने कचरे का निस्तारण कर आधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट और ग्रीन बेल्ट विकसित की जा रही है। नगर निगम की योजनाओं ने लखनऊ को उत्तर प्रदेश का पहला नेट जीरो वेस्ट डंप सिटी बना दिया है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर लखनऊ का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें