लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में दो सहेलियां रेलवे ट्रैक पर कटी मिलीं। घटना बेलवा फाटक के पास की है। मृतकों की पहचान नीतू (23) और शशि (20) के रूप में हुई। नीतू की छह महीने पहले शादी हुई थी। पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लखनऊ के मनकोटी गांव के पास ट्रेन पटरी पर दो सहेलियां कटी मिलीं। एक लड़की की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। दोनों की डेडबॉडी ट्रेन पटरी पर मिली। ट्रेन से लड़कियों के कटने की सूचना पर गांववाले घटनास्थल पहुंच गए। घटना बेलवा रेलवे फाटक के पास की है। यह मनकोटी से करीब 500 मीटर दूर है।
विज्ञापन
मृतक सहेलियां रहीमाबाद के मनकोटी गांव की थीं। गांववालों के अनुसार, वे दोनों हरपल साथ ही रहती थीं। आज दोनों की साथ ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनकौटी गांव निवासी नीतू (23) व शशि (20) के रूप में हुई थी। नीतू बुधवार सुबह लगभग दस बजे देवर रवि के साथ गांव आई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों को पैदल रेलवे ट्रैक की तरफ जाते देखा गया। एसएसआई उमेश यादव ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।