फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget: योगी बोले- पहली बार किसी सीएम को दसवां बजट पेश करने का मौका मिला, इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा

Wed, 11 Feb 2026 04:11 PM IST
आकाश द्विवेदी डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने कहा कि चार चीनी मिलों की क्षमता विकसित करने के प्रावधान किए गए हैं। अवस्थापना और औद्योगिक विकास के लिए बजट की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी ने कहा, 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ का बजट पेश हुआ। देश की सबसे बड़ी आबादी का बजट है। किसान, युवा, महिला का बजट है। 9 साल में उत्तर प्रदेश पर राय बदली है। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया। 9 साल में एक भी टैक्स नहीं लगा। नौ वर्ष में तीन गुना से अधिक उत्तर प्रदेश का बजट बढ़ा है। बजट की थीम "सुरक्षित नारी, सक्षम युवा और खुशाल किसान"। दो लाख करोड़ की धनराशि कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए है। 

विज्ञापन


नौ वर्ष में कोई भी टैक्स नहीं लगाया गया

सीएम योगी ने कहा, यह पहली बार हुआ है कि कोई एक सरकार का 10वीं बार बजट प्रस्तुत हो रहा है। नौ वर्ष में कोई भी टैक्स नहीं लगाया गया है। 'सिटी इकनोमिक जोन' यह क्लस्टर डेवलेप करने की नई कार्यवाही के लिए बजट में प्रावधान किया गए हैं। "रूल ऑफ लॉ" रियल ग्रोथ की गारंटी है। यूपी में 50 लाख करोड़ का निवेश..अन्नदाता किसान केवल लाभार्थी नहीं है। विकास में भागीदार है।

सीएम योगी ने बजट को लेकर कहा, 43,565 करोड़ रुपए की धनराशि नई योजनाओं के लिए प्रस्तावित है। 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक खर्च नए निर्माण पर खर्च कर रहे हैं। यहीं से रोजगार और विकास की गति मिलती है। इन 9 साल में एक भी अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया गया है। यूपी में जो कर चोरी की शिकायतें थीं, उसे रोका गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें