फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जालसाज ने आईआरसीटीसी की आधिकारिक मेल से दर्ज कराई फर्जी शिकायतें, अफसरों को भेजे फर्जी मेल

Sun, 11 May 2025 02:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एक साइबर जालसाज ने आईआरसीटीसी की ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर फर्जी शिकायत दर्ज करवाई है। वो रेलवे के अधिकारियों को फर्जी मेल भेज रहा था। मामले में गोमती नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर जालसाज ने आईआरसीटीसी की आधिकारिक व ऑफिशियल ईमेल आईडी का दुरुपयोग कर फर्जी शिकायत दर्ज करा दी। मामले में आईआरसीटीसी कार्यालय में तैनात पद व्यवस्थापक नवनीत कुमार ने गोमतीनगर थाने में शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई है। नवनीत ने आरोपी पर आईआरसीटीसी की गोपनीयता भी भंग करने का प्रयास का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


नवनीत  कुमार के मुताबिक,  बीते 13 मार्च को 4:53 बजे उनके कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी tourism Iko@irctc.com का जालसाज ने दुरुपयोग किया। आरोपी ने इसके जरिए फर्जी शिकायतें दर्ज करा दीं। जानकारी होने पर अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। तभी एक बार फिर जालसाज ने 28 अप्रैल को 12:22 बजे कार्यालय की ऑफिशियल ईमेल आईडी mculko@irctc.com से दोबारा शिकायतें दर्ज करा दीं।

इतना ही नहीं आरोपी अभी भी दोनों मेल आईडी से आईआरसीटीसी और रेलवे के अधिकारियों को फर्जी मेल भेज रहा है। नवनीत ने बताया कि आरोपी के कारण कार्यालय की कार्यप्रणाली पर खतरा बढ़ रहा है। आईआरसीटीसी की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता भी प्रभावित हो रही है। नवनीत ने आशंका जताई है कि आरोपी किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना को भी अंजाम दे सकता है। साथ ही कार्यालय में कई तरह की संवेदनशील सूचनाएं भी है, जिसका प्रयोग कर आरोपी राष्ट्र के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकता है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मेल भेजने वाले आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें