गुडंबा के जाहिरपुर गांव में छत्रपाल के खाली प्लॉट में बांग्लादेश व असोम के कई मजदूर झोपड़ियां बनाकर रहते हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे एक झोपड़ी में चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई।
गुडंबा के जाहिरपुर गांव में शनिवार सुबह चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग की चपेट में आने से 14 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। दमकल की चार गाड़ियों की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
गुडंबा के जाहिरपुर गांव में छत्रपाल के खाली प्लॉट में बांग्लादेश व असोम के कई मजदूर झोपड़ियां बनाकर रहते हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे एक झोपड़ी में चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। तेज हवा चलने से फूस के छप्पर व प्लास्टिक के तिरपाल तक पहुंचीं लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आसपास की कई अन्य झोपड़ियों में भी आग लग गई। इनमें मौजूद महिलाओं, बच्चों समेत अन्य लोगों ने किस तरह बाहर भागकर जान बचाई।
पुलिस ने तुरंत फायर कंट्रोल रूम में जानकारी दी। कुछ देर में ही दमकल की चार गाड़ियां लेकर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने आग बुझानी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। मगर तब तक सभी 14 झोपड़ियां और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इससे पांच-छह लाख का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि मजदूरों की झोपड़ियां और गृहस्थी का सामान जल गया है। मगर समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के मकानों तक आग नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।