फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अंसल कंपनी के खिलाफ पांच और एफआईआर दर्ज, रुपये लेकर कंपनी ने नहीं दिया प्लाट

Fri, 14 Mar 2025 03:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एफआईआर दर्ज कराने वालों ने कहा है कि उनके पैसे लेकर कंपनी ने प्लाट नहीं दिया और लाखों की ठगी की है। पांच एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंसल कंपनी के खिलाफ बुधवार और बृहस्पतिवार सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पांच और एफआईआर दर्ज कराई है। केस दर्ज कराने वालों ने कंपनी मालिक, अधिकारी व कर्मचारियों पर प्लाट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गोमतीनगर के विशालखंड निवासी कंचन सक्सेना ने 12 मार्च को अंसल कंपनी के खिलाफ प्लाट के नाम पर 23.59 लाख रुपये ठगने का केस दर्ज कराया।

इसके अलावा गोमतीनगर विस्तार निवासी विमल किशोर शर्मा से भी कंपनी ने प्लाट के नाम पर 8.57 लाख रुपये लेकर प्लाट नहीं दिया। उन्होंने भी 12 मार्च को कंपनी के चेयरमैन प्रणव अंसल, अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ निवासी विनीता मिश्र ने 13 मार्च को अंसल कंपनी के खिलाफ प्लाट दिलाने के नाम पर 23.18 लाख रुपये हड़पने की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसके अलावा बीबीडी स्थित लोटस एन्क्लेव में रहने वाले विनय कुमार यादव से भी प्लाट के नाम पर 14.49 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। 13 मार्च को उन्होंने भी कंपनी के चेयरमैन प्रणव अंसल, वाइस प्रेसीडेंट विकास सिंह, राजेश्वर और एजीएम अभिषेक सक्सेना के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

वहीं महानगर के न्यू हैदराबाद निवासी एल्विन दाउद ने भी अंसल कंपनी के चेयरमैन प्रणव अंसल और अन्य के खिलाफ 13 मार्च को प्लाट के नाम पर 19.39 लाख रुपये हड़पने का केस सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें