फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कोरोना की पहली महिला मरीज डिस्चार्ज, शुक्रवार की जांच में निगेटिव आई रिपोर्ट 

Sat, 21 Mar 2020 11:39 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना की दहशत के बीच एक राहत भरी खबर है। शहर में कोरोना की पहली पॉजिटिव मरीज महिला डॉक्टर को केजीएमयू से शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। दोबारा हुई जांच में भी उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, अभी वह दो सप्ताह तक घर में अकेले रहेंगी।

विज्ञापन


वह कनाडा के टोरंटो शहर निवासी डॉक्टर पति के साथ आठ मार्च को गोमतीनगर में रिश्तेदारों से मिलने आई थीं। कोरोना की पुष्टि के बाद उन्हें 11 मार्च को केजीएमयू में भर्ती कराया गया। पांच दिन पहले कराई जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन गुरुवार शाम की जांच में रिपोर्ट नेगेटिव आई। 

फिर शुक्रवार को हुई जांच में भी रिपोर्ट नेगेटिव आई। इस पर शनिवार दोपहर बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब वह घर में करीब 14 दिनों के एकांतवास में रहेंगी।  
विज्ञापन


वायरल इंफेक्शन की दवाएं रहीं कारगर  
कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने महिला डॉक्टर के इलाज में लगी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने भरोसा जताया कि अन्य मरीज भी जल्द ठीक हो जाएंगे। कुलपति ने बताया कि महिला को वायरल इंफेक्शन से जुड़ीं दवाएं दी गईं। ऐसे मरीजों में मलेरिया, एचआईवी आदि की दवाओं का भी फायदा मिलता है, लेकिन महिला को अन्य दवाओं से एलार्जी थी। 

ऐसे में सिर्फ वायरल फीवर की दवा चलाई गई। पूरी टीम लगातार निगरानी रखी रही थी, जिससे महिला ठीक हो गई है। महिला डॉक्टर के इलाज में लगे रेजिडेंट डॉक्टर के भी कोरोना की चपेट में आने को उन्होंने सेवाभाव से जोड़ा। कहा कि डॉक्टर अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें