फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : तिलक समारोह में ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग, पूर्व पार्षद प्रत्याशी को लगी गोली; गंभीर रूप से घायल

Sat, 26 Apr 2025 05:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Harsh firing: लखनऊ के बिजनौर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हर्ष फायरिंग में पूर्व पार्षद को गोली लग गई। उन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
लखनऊ में हुई हर्ष फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लखनऊ के बिजनौर में शुक्रवार रात तिलक समारोह में एक युवक ने रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मामले में लड़की  पक्ष से आए पारा के चुन्नू खेड़ा निवासी बसपा से पूर्व पार्षद प्रत्याशी अमित यादव 26 के गोली लग गई। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया है।

विज्ञापन


अनूप खेड़ा निवासी राजकुमार यादव के बेटे आकाश का शुक्रवार को तिलक था। रात करीब दस बजे तिलक चढ़ने के दौरान एक युवक ने रिवॉल्वर से ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरू का दी। एक गोली  लड़की के चचेरे भाई अमित यादव के बाएं कंधे पर लगी। अमित को गंभीर हालत में लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमित यादव चुन्नू खेड़ा से पूर्व पार्षद प्रत्याशी भी रहे हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बिजनौर अरविंद कुमार राणा और एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर के मुताबिक घरवालों से तहरीर मांगी गई है। केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें