फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ अग्निकांड का असर: आज से अवैध कॉमर्शियल भवन किए जाएंगे सील, पूरे शहर की जांच करेगी टीम

Wed, 24 Jun 2026 09:24 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एलडीए वीसी ने निर्देश दिया है कि शहर में संचालित ऐसे सभी संस्थानों की सघन जांच की जाए, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आते-जाते हैं। विशेष रूप से कोचिंग संस्थानों को प्राथमिकता देते हुए भवन एवं अग्नि सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी।
 
विज्ञापन
लखनऊ अग्निकांड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगंज सेक्टर-डी में हुए अग्निकांड की घटना को गंभीरता से लेते हुए एलडीए ने अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान में एलडीए, बिजली निगम और अग्निशमन विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


एलडीए उपाध्यक्ष (वीसी) प्रथमेश कुमार ने जोनल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शहर भर में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल, नर्सिंग होम समेत कॉमर्शियल भवनों की जांच करने और अवैध मिलने पर सील करने के निर्देश दिए। प्रथमेश कुमार ने कहा कि शहर में संचालित ऐसे सभी संस्थानों की सघन जांच की जाए, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आते-जाते हैं। विशेष रूप से कोचिंग संस्थानों को प्राथमिकता देते हुए भवन एवं अग्नि सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी।

ये भी पढ़ें - लखनऊ अग्निकांड: तार, थर्माकोल और फाइबर ने किया आग में घी का काम, 'नकली' छत के धुएं में घुटा लोगों का दम
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब प्रदेश में बेसमेंट में नहीं चल सकेंगे कोचिंग सेंटर और नर्सिंग होम, हर हाल में पूरे करने होंगे सुरक्षा मानक


देखा जाएगा कि भवनों में अग्निशमन विभाग के निर्धारित मानकों का पालन हो रहा है या नहीं। भवनों में आपातकालीन निकास की व्यवस्था है या नहीं तथा भवन स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप संचालित हो रहा है या नहीं। जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन


कोचिंग संचालकों के साथ होगी बैठक
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोचिंग, नर्सिंग होम, होटल संचालकों के साथ बैठक आयोजित की जाए। इसमें स्वीकृत मानचित्र के अनुसार निर्माण कार्य, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास द्वार, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों के संबंध में जानकारी देने के साथ जागरूक किया जाए।

अवैध बिल्डिंग में बिजली पानी कनेक्शन रोकने के लिए फिर दौड़ेंगे कागजी घोड़े
अलीगंज अग्निकांड के बाद एलडीए ने कागजी घोड़े दौड़ा दिए हैं। प्राधिकरण के वीसी प्रथमेश कुमार अवैध बिल्डिंगों को बिजली, पानी और सीवर का कनेक्शन न देने के लिए फिर से बिजली निगम और जलकल को पत्र लिखेंगे। एलडीए पहले भी ऐसे पत्र लिख चुका है लेकिन दोनों विभागों ने अमल नहीं किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें