फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : लोहिया इंस्टीट्यूट के एसी प्लांट में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Sun, 18 Jul 2021 09:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अस्पताल में आग लगने की सूचना से मरीजों व तीमारदारों में हड़कंप मच गया। हालांकि कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
 
विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। गोमतीनगर स्थित लोहिया इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में लगे एसी प्लांट के पैनल में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे बेसमेंट में धुआं भर गया। अस्पताल में आग लगने की सूचना से मरीजों व तीमारदारों में हड़कंप मच गया। हालांकि कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


लोहिया इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में एसी प्लांट लगा है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे एसी प्लांट के पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे चंद मिनट में ही बेसमेंट में धुआं भर गया। लोहिया इंस्टीट्यूट में आग लगने की खबर से मरीजों व तीमारदारों में हड़कंप मच गया। यहां तक कि कुछ लोग तो बाहर निकलने की तैयारी तक करने लगे। हालांकि कर्मचारियों ने आनन-फानन में अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है, सिर्फ पैनल ही जला है। आग लगने की सूचना न तो पुलिस को दी गई और न ही फायर स्टेशन पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें