फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पिता ने ही की थी नाबालिग बेटी की हत्या, पहचान छुपाने के लिए एसिड से जला दिया था चेहरा

Mon, 20 Apr 2026 03:45 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ के नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा हो गया है। लड़की की हत्या उसके पिता ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी और पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा जला दिया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ की चिनहट पुलिस ने 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा कर दिया है। लड़की की हत्या उसके पिता ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी और उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरा एसिड से जला दिया था। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा के अनुसार, पिता विजय कुमार चौबे ने अपने दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ मिलकर बेटी की गला घोंटकर हत्या की थी। वह बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान था जिसके चलते हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन


लड़की का पिता और उसका दोस्त लड़की को चिनहट से बाराबंकी के बड्डूपुर लेकर गए थे और हत्या के बाद शव को शारदा नहर के किनारे फेंक दिया। वारदात के बाद खुद पिता ने आईजीआरएस पर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई और बेटी के प्रेमी पर उसे गायब करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू तो इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता विजय कुमार चौबे और उसके साथी अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल गमछा और गाड़ी बरामद कर ली गई है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने अपनी टीम के साथ सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। लड़की चिनहट के इमली बाथम धावा इलाके की रहने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें