फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: व्यापारी से लूट का भाई ही निकला मास्टरमाइंड, हायर किए थे गुंडे, हकीकत सुन हक्काबक्का रह गए घरवाले

Mon, 20 Apr 2026 03:44 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में व्यापारी से लूट का मास्टरमाइंड पीड़ित का भाई ही निकला। उसने वारदात को अंजाम देने के लिए गुंडे हायर किए थे। खुलासा हुआ तो हकीकत सुन घरवाले हक्काबक्का रह गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलस गिरफ्त में व्यापारी से लूटकांड के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज इलाके में व्यापारी रईस अहमद व मोहम्मद जलाल के साथ हुई लूट की घटना में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पीड़ित मोहम्मद जलाल का भाई शाहिद ही इस पूरे लूटकांड का मास्टरमाइंड निकला।

विज्ञापन


एएसपी श्यामदेव ने बताया कि शाहिद ने शातिर बदमाशों के साथ मिलकर घटना की पूरी साजिश रची थी। लुटेरों को निर्देश दिया था कि वारदात के दौरान किसी को शारीरिक नुकसान न पहुंचाया जाए। सिर्फ लूट को अंजाम दिया जाए। इस साजिश में आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।

पुलिस के मुताबिक, लूट की घटना में बसखारी बाजार निवासी आयुष की कार का इस्तेमाल किया गया। वहीं, अतरौलिया थाना क्षेत्र के दुराज गांव निवासी मनीष वर्मा के घर पर लूटी गई रकम का बंटवारा किया गया। इसके अलावा अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ गांव निवासी अभिषेक ने घटना के बाद बदमाशों को वाहन से भागने में सहयोग किया।
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि शाहिद ने करीब एक सप्ताह पहले से ही पूरी प्लानिंग कर ली थी। जब व्यापारी रईस अहमद और मोहम्मद जलाल बकाया रकम की वसूली के लिए बिहार रवाना हुए उसी समय से उसने लुटेरों को सक्रिय कर दिया। घटना के करीब 15 मिनट बाद ही शाहिद बिना किसी को जानकारी दिए अपने भाई जमाल और व्यापारी रईस से मिलने घटनास्थल पर पहुंच गया। इससे पुलिस का शक गहराया था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ीं और इस साजिश का खुलासा किया। मामले में पुलिस ने शाहिद के अलावा अरमान, आयुष, अभिनंदन, अभिषेक और मनीष वर्मा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के 5.45 लाख रुपये, एक तमंचा व दो कारें बरामद की हैं। तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें