फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: लाठी-डंडे से लैस लोगों का उपकेंद्र पर कब्जा, जान बचाकर भागे बिजलीकर्मी; पुलिस से हुई नोकझोंक

Mon, 07 Jul 2025 11:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Power cuts in Lucknow: लखनऊ में बिजली कटौती को लेकर लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर हंगामा किया। इस दौरान उनकी बिजली कर्मियों और पुलिस से झड़प हुई। 
विज्ञापन
लोगों की पुलिस से हुई झड़प। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिजनौर के परवल पश्चिम और एफसीआई उपकेंद्र के दोना गांव के किसान सोमवार को बिजली गुल होने के विरोध में भड़क गए और उपकेंद्र पर कब्जा कर प्रदर्शन किया। बिजनौर के शारदानगर उपकेंद्र पर प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि, काकोरी मोड़ के एफसीआई उपकेंद्र पर प्रदर्शन करने वाले दोना गांव के किसान खराब ट्रांसफार्मर को देर रात तक बदले जाने के आश्वासन पर लौट गए।

विज्ञापन

किसान यूनियन की अगुवाई में परवल गांव के किसान सोमवार शाम पांच बजे लाठी-डंडे से लैस होकर बिजनौर के शारदानगर उपकेंद्र पर कब्जा कर लिया। 

इससे उपकेंद्र के कर्मचारी भाग गए। प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि उनके गांव का 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर गत शनिवार से खराब चल रहा था। शिकायत की, तो उसे ठीक कर चालू कर दिया। गत रविवार सुबह पूरी तरह से बिजली बंद होने की शिकायत दर्ज कराने पर भी उसे बदला नहीं गया। इसके विरोध में मोटर साइकिल, कार सवार किसानों ने उपकेंद्र के सामने डेरा डालकर प्रदर्शन किया, और एलान किया जब तक बिजली चालू नहीं होगी, उपकेंद्र पर कब्जा करके बैठे रहेंगे। एक्सईएन अविनाश कुमार ने सोमवार रात नौ बजे बताया कि दूसरा ट्रांसफार्मर तालकटोरा से परवल पश्चिम गांव के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं जेई आशुतोष कुमार की किसानों से बातचीत हो रही है।

प्रदर्शनकारी किसानों की 400 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
दोना गांव के प्रदर्शकारी किसान शहंशाह,जावेद ,रियाज ,हसीन ,राजा ,हसीब ,रेहान ,आमिर, मेराज ,मम्मू आदि ने बताया कि उनके गांव में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। जिसकी खराबी की वजह से दस दिन पूर्व बदल कर 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया। रविवार शाम में ओवर लोड के चलते ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। किसानों बताया ने बताया कम लोड का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जिससे ट्रांसफार्मर जल गया । ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई । ट्रांसफार्मर जलने की सूचना पावर हाउस पर दी गई, जिसे नहीं बदला गया । रविवार शाम से गांव अंधेरे में डूबा रहा। किसानों का आरोप कि सोमवार को भी दिन में ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम सात बजे एफसीआई पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक ग्रामीण पावर हाउस पर डटे रहे। प्रदर्शन की जानकारी होते हो पॉवर हाउस पर मौजूद अधिकारी और बिजली कर्मी उपकेंद्र छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


बिजली चोरी के चलते जल रहा ट्रांसफार्मर
दुबग्गा खंड के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार वर्मा ने बताया दोना गांव में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी होती है। पिछले दिनों 50 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। ट्रांसफार्मर भी सोमवार सुबह खराब हुआ था। ट्रांसफार्मर को देर रात तक बदल कर बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें