फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पूर्व मंत्री भगवती सिंह के परिजनों को खाली करना होगा रिवर बैंक कॉलोनी का बंगला, सात दिन का अंतिम नोटिस

Mon, 28 Sep 2026 11:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भगवती सिंह सपा सरकार में मंत्री रहे थे। कोविड के दौरान भगवती सिंह के निधन के बाद भी उनके परिजन आवास में रह रहे हैं। नगर निगम ने आवंटन रद्द कर दिया है और सात दिन का अंतिम नोटिस दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिवर बैंक कॉलोनी स्थित नगर निगम का सरकारी बंगला अब पूर्व मंत्री भगवती सिंह के परिजनों को खाली करना होगा। नगर निगम प्रशासन ने आवास का आवंटन रद्द कर दिया है और सात दिन में मकान खाली करने का अंतिम नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


रिवर बैंक कॉलोनी का आवास संख्या डी-2/2 पूर्व मंत्री भगवती सिंह और राकेश कुमार सिंह के नाम आवंटित था। भगवती सिंह सपा सरकार में मंत्री रहे थे। कोविड के दौरान भगवती सिंह के निधन के बाद भी उनके परिजन आवास में रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें - यूपी: चक्रवाती बारिश खत्म होते ही मौसम ने लिया यू-टर्न, पूरे प्रदेश में खिली तेज धूप; आठ डिग्री तक चढ़ेगा पारा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: "न्यायपालिका में राजभाषा हिंदी का इस्तेमाल बढ़ाना जरूरी", उप मुख्यमंत्री बोले- ये आम जनता के लिए जरूरी
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के मुताबिक दोनों आवंटियों के निधन के बाद आवंटन की शर्तों और 26 जून 1978 के शासनादेश के प्रावधानों के तहत नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेश पर 14 सितंबर को आवंटन निरस्त कर दिया गया। आवंटन निरस्त करने के साथ नगर निगम ने अब सार्वजनिक सूचना जारी कर एक सप्ताह के भीतर आवास खाली करने के लिए कहा है।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक निर्धारित अवधि में आवास खाली नहीं करने पर वहां रहने वालों को अवैध कब्जेदार माना जाएगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम-1959 के तहत आवास खाली कराने की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें