लखनऊ। जिला फुटबॉल लीग के तहत मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस ने जीत से आगाज करते हुए मिडविंटर क्लब को 2-0 से हराया जबकि दूसरे मुकाबले में कैंट स्पोर्टिंग क्लब ने एसआर क्लब को 5-1 से पराजित किया।
चौक स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस ने आक्रामक शुरुआत करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों पर हमलों की झड़ी लगा दी। मुकाबले के दूसरे मिनट में ही अमन शर्मा ने साथी खिलाड़ी के पास पर शानदार गोल किया। मध्यांतर तक यह स्कोर कायम रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत से ही मिडविंटर क्लब ने गोल के लिए कई मूव बनाए लेकिन लखनऊ फॉल्कंस की मजबूत रक्षापंक्ति के चलते टीम को सफलता नहीं मिली। मुकाबले के आखिरी क्षणों में लखनऊ फाल्कंस को गोल का अवसर मिला। 60वें मिनट में निशांत ने मिडविंटर की रक्षापंक्ति को भेदकर शानदार गोल किया, जो अंत तक कायम रहा। इस तरह फाॅल्कंस ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दूसरे मैच में कैंट स्पोर्टिंग क्लब ने एसआर क्लब के खिलाफ धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। कैंट स्पोर्टिंग क्लब के लिए मैच का पहला गोल 17वें मिनट में करन ने दागा। इसके बाद आदित्य ने 30वें और 35वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर स्पोर्टिंग क्लब को 3-0 से आगे कर दिया। इसी बीच 46वें मिनट में दिव्यांश ने कैंट स्पोर्टिंग क्लब के डिफेंस को भेदकर गोल दागा और एसआर क्लब की वापसी कराई। हालांकि इसके बाद खेल के 49वें और 55वें मिनट में आदित्य ने ताबड़तोड़ दो गोल और दागकर कैंट का स्कोर 5-1 कर दिया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
प्रतियोगिता में भिड़तीं लखनऊ फॉल्कंस और मिडविंटर क्लब की टीमें।