फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ फॉल्कंस के खिलाडि़यों ने कसी कमर

विज्ञापन
यूपी टी-20 लीग
विज्ञापन
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 14 अगस्त से शुरू होने वाली यूपी टी-20 लीग के लिए लखनऊ फॉल्कंस की टीम ने अपनी कमर कस ली है। टीम ने लीग में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

टीम के खिलाड़ी इन दिनों इकाना स्टेडियम में अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। टीम को एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग और विप्रज निगम जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। लीग के इस सत्र के लिए सभी टीमों ने अपने सपोर्ट स्टाफ का एलान भी कर दिया है। लखनऊ फॉल्कंस के लिए आशीष जैदी गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे जबकि उमंग शर्मा टीम मैनेजर और बल्लेबाजी कोच बनाए गए हैं। इसके अलावा सौरभ दुबे फील्डिंग कोच, डॉ. विजय मलिक फिजियो, प्रदीप कुमार मसाजर और विश्वजीत सिंह साइड आर्म विशेषज्ञ बनाए गए हैं।
फिलहाल टीम की नजरें शुक्रवार को होने वाले लीग के ऑक्शन पर हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि ऑक्शन उनके लिए अच्छा साबित होगा। रिटेन किए गए खिलाडियों और ऑक्शन में लिए गए खिलाड़ियों को मिलाकर टीमें 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार कर सकती हैं। इसके अलावा टैलेंट हंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सात खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

टीमों ने सपोर्ट स्टाफ का किया एलान
पिछले सीजन की विजेता काशी रुद्रास ने ध्रुव सिंह को मुख्य कोच कोच बनाया है। उबैद कमाल बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच जबकि जावेद अनवर फील्डिंग कोच की भूमिका निभाएंगे।
गोरखपुर लायंस ने पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अंकित सिंह राजपूत को मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। उनके साथ बल्लेबाजी कोच मुमताज कादिर और फील्डिंग कोच मनु कुमार को बनाया गया है।
कानपुर सुपरस्टार्स ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय को टीम मेंटर एवं निदेशक बनाया है। हालांकि मुख्य कोच तथा बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच के नामों की घोषणा अभी नहीं की गई है। फील्डिंग कोच अभिनव दीक्षित होंगे।
पिछले संस्करण की उपविजेता मेरठ मावरिक्स ने अरविंद कपूर को मेंटर और उत्कर्ष चंद्र को मुख्य कोच बनाया है। बल्लेबाजी कोच मार्क बॉट होंगे। गेंदबाजी एवं फील्डिंग कोच की जिम्मदारी नवीन चौधरी को दी गई है।
विज्ञापन

वहीं नोएडा किंग्स का बल्लेबाजी कोच मोहम्मद आमिर, गेंदबाजी कोच कपिल पांडेय को बनाया गया है। विनय कुमार टीम मैनेजर की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें