उत्कृष्ट योगदान के लिए सात रेलकर्मियों का हुआ अलंकरण
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने बुधवार को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय सभागार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सात रेलकर्मियों को सम्मानित किया। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने टिकट जांच करने वाले कर्मियों को नकद पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र दिया। इनमें लखनऊ के सीटीआई संजीव शर्मा व दिवाकर तिवारी, टीटीआई मनोज कुमार, शैलेंद्र शर्मा, वाराणसी के टीटीआई जितेंद्र कुमार, सुल्तानपुर के सीनियर सीसीटीसी पवन कुमार व शाहगंज के टीटीआई अजय प्रताप यादव थे।