फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP MLC Election : राजभर और राजा भैया पर लगी निगाहें, एमएलसी चुनाव को बना रहे रोचक, कांग्रेस रहेगी गैरहाजिर

Mon, 29 May 2023 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ऐसे में इन दोनों पर दोनों दल की निगाहें लगी हुई है। यह भी देखना रोचक होगा कि बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का मत किधर जाता है।
विज्ञापन
रघुराज प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने पत्ता नहीं खोला है। ऐसे में इन दोनों पर दोनों दल की निगाहें लगी हुई है। यह भी देखना रोचक होगा कि बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का मत किधर जाता है।

विज्ञापन


विधान परिषद चुनाव में क्रास वोटिंग को लेकर भाजपा और सपा ने चाक चौबंद व्यवस्था कर रही है। भाजपा गठबंधन के 274 और सपा व रालोद गठबंधन के 118 विधायक हैं। इसके अलावा सुभासपा के छह, जनसत्ता दल के दो एवं बसपा के एक विधायक हैं। विधान परिषद चुनाव में सुभासपा ने दोनों ही पार्टियों को आश्वासन दिया है।सुभासपा के छह विधायकों में से तीन विधायक सपा पृष्ठभूमि के हैं। 

गठबंधन के तहत इन्हें सुभासपा के सिंबल पर चुनाव लड़ाया गया था। ऐसे में इन तीन विधायकों को लेकर सपा को भी उम्मीदे हैं, लेकिन भाजपा भी समर्थन मिलने का दावा कर रही है। ऐसे में सुभासपा का सोमवार को क्या रुख होगा, इस पर लोगों की निगाहें लगी हुई हैं। इसी तरह जनसत्ता दल और बसपा ने भी अभी तक तस्वीर साफ नहीं की है।
विज्ञापन


मतदान से गैरहाजिर रहेगी कांग्रेस
कांग्रेस के दो विधायक हैं। ये मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे, लेकिन सपा ने भी हमारे शीर्ष नेतृत्व से समर्थन नहीं मांगा है। किसी प्रत्याशी ने भी संपर्क नहीं किया है। वहीं, कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा मोना ने कहा कि कांग्रेस के सदस्य गैरहाजिर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें