फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विदाई के समय दुल्हन ने सुसराल जाने से किया इंकार

Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
शादी की रश्मे पूरी करता दूल्हा
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के ओरीपुर गांव से बहू लाने गई बरात बिना दुल्हन ही लौट आई। विदाई के समय अचानक दुल्हन ने दूल्हे के गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की बात कहते हुए ससुराल नहीं जाने से इंकार कर दिया। इस घटना से शादी की खुशियां काफूर हो गई। समझाने के बाद भी बात नहीं बनी। इधर, वर पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के ओरीपुर गांव निवासी राम अवध के पुत्र राजू का विवाह जामो थाने के राजामऊ गांव निवासी जेठूराम की पुत्री अनीता से तय हुई थी। 26 मई को बरात आई तो घरातियों ने खूब स्वागत किया। द्वारपूजा सहित अन्य रस्में पूरी हुई।
मंगलगीतों के बीच 27 को विदाई का समय आया तो अचानक दुल्हन ने दूल्हे पर गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की बात कहते हुए ससुराल जाने से इंकार कर दिया। काफी देर तक मान-मनौव्वल का दौर शुरू हुआ लेकिन बात नहीं बनी। अंत में वर पक्ष दिए गए जेवरात की वापसी की मांग करने लगा तो विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

दुल्हन लिए बिना बरात लौट आई तो रविवार को आयोजित भोज कार्यक्रम वर पक्ष ने स्थगित कर दिया। वर पक्ष ने थाने में पहुुंच कन्या पक्ष पर दुल्हन विदा नहीं करने की बात कहते हुए दिए गए जेवरात व नकदी वापस कराने की गुहार लगाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें