फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: गुस्से में पति ने दांत से पत्नी की नाक काटी, बेटी को लेकर हुए थी कहासुनी

Sat, 28 Nov 2026 07:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रहीमाबाद के बाकीनगर गांव में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। गुस्साए पति ने दांत से महिला की नाक काट ली। दंपती के बीच एक साल से मनमुटाव चल रहा है।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिहाबाद के रहीमाबाद के बाकी नगर गांव में रिश्तेदारी में आए पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति अलीम खान ने दांत से पत्नी नाजिया की नाक काट ली। घायल नाजिया को परिजनों ने केजीएमयू में भर्ती कराया है। आरोपी अलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बाकी नगर निवासी शाकिर हुसैन ने बताया कि हरदोई के संडीला स्थित मलैया गांव निवासी उसका मौसेरा भाई अलीम खान जरदोजी कारीगर है। अलीम की शादी छह साल पहले उन्नाव निवासी नाजिया से हुई थी। दोनों के बीच करीब एक साल से मनमुटाव चल रहा है।

ये भी पढ़ें - यूपी: टिकट की दावेदारी का इम्तिहान लेंगी चौपालें, भाजपा विधायकों को मिला नया टारगेट, लापरवाही पर कट सकता पत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऑनलाइन टास्क व निवेश के नाम पर दो लोगों से 11.89 लाख की ठगी, इस तरह ऑफर देकर फंसाया


शुक्रवार शाम करीब सात बजे अलीम पांच वर्षीय बेटी को लेकर बाकी नगर गांव में अपनी बुआ के घर आया था। वहां नाजिया भी पहुंची थी। बेटी को अपने साथ ले जाने को लेकर नाजिया और अलीम के बीच कहासुनी होने लगी। इस पर गुस्से में आकर अलीम ने दांत से नाजिया की नाक काट ली।

इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि शाकिर हुसैन की तहरीर पर आरोपी अलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें