फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश को भेजा धमकी भरा ईमेल... सिपाही के फोन से टाइमर लगाकर भेजा

Sun, 09 Nov 2025 05:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरोपी लखनऊ जेल में बंद है। मामले में पेशी पर आने के दौरान सिपाही का फोन इस्तेमाल किया गया। दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग के नाम पर सात लाख लोगों से करीब 3700 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी अनुभव मित्तल का एक और कारनामा सामने आया है। उसने जेल में बंद एक अन्य आरोपी को फंसाने के लिए सिपाही के मोबाइल फोन से इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश को ईमेल भेज दिया। इसमें लिखा कि हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के एक जज की हत्या होने वाली है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट की ओर से जानकारी देने पर पुलिस आयुक्त लखनऊ ने साइबर सेल और क्राइम ब्रांच से मामले की जांच कराई। पता चला कि जिस फोन से ईमेल किया गया, वह पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अजय कुमार का है। इसके बाद अजय से पूछताछ की गई। अजय ने बताया कि चार नवंबर को वह बंदी अनुभव मित्तल को लेकर पेशी पर गया था। अनुभव ने केस का स्टेटस जानने के लिए फोन मांगा था। इसी दौरान उसने फोन में नई ईमेल आईडी बनाई। जांच में सामने आया कि अनुभव ने सेटिंग में जाकर टाइमर लगाया। इस वजह से ईमेल आटोमेटिक अगले दिन पांच नवंबर को सुबह 8:50 बजे महेंद्र कुमार के नाम से न्यायाधीश के पास चला गया।

ये भी पढ़ें - बिहार में सीएम योगी: बोले- 'पंचर बनाने वाले आकर विकास को पंचर कर देंगे', कांग्रेस-राजद पर किए जोरदार हमले
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में 23 एडिशनल एसपी के तबादले, जारी की गई सूची, देखें- किसे, कहां मिली तैनाती


पुलिस ने छानबीन की तो अनुभव मित्तल की करतूत सामने आई। इसके बाद जेल चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने गोसाईंगंज थाने में अनुभव मित्तल और सिपाही अजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जेल प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को जेल के अधिकारियों ने छानबीन भी की। इस मामले में डीआईजी जेल डॉ. रामधनी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Trending Videos
विज्ञापन

हत्या के मामले में बंद आरोपी को फंसाने की थी साजिश

कैंपबेल रोड ठाकुरगंज निवासी आनंदेश्वर अग्रहरि पत्नी की हत्या के आरोप में दिसंबर 2023 से जेल में बंद है। वह जेल अस्पताल में नर्सिंग (राइटर) का काम करता है। अनुभव की आनंदेश्वर से किसी बात को लेकर टेंशन चल रही है। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि अनुभव ने उसे फंसाने के लिए यह साजिश रची। महेंद्र कुमार के फर्जी नाम से उसने ईमेल में लिखा कि जेल में बंद आनंदेश्वर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है। वह कई गलत कामों में लिप्त है। उसने लखनऊ बेंच में जमानत के लिए अर्जी दी थी।

दो बार जमानत अर्जी निरस्त हो चुकी है। इससे वह नाराज है। जमानत अर्जी खारिज करने वाले लखनऊ बेंच के जज की हत्या की साजिश रच रहा है। इसके लिए उसने दो बंदियों को जिला अस्पताल में भर्ती भी कराया था। दोनों कुछ दिन पहले रिहा हो गए हैं। इसलिए आनंदेश्वर के क्रियाकलापों की जांच कराई जाए।

अनुभव पर दर्ज हैं 324 मुकदमे
अनुभव मित्तल पर 3700 करोड़ घोटाले के मामले में कुल 324 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की पत्नी आयुषी व पिता सुनील मित्तल भी आरोपी हैं और जिला जेल में बंद हैं। अनुभव मित्तल को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। वह फरवरी 2017 से जेल में बंद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें