लखनऊ की सभी विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। मतगणना के लिए कर्मचारी सुबह साढ़े सात बजे केंद्रों पर पहुंच गए थे। उनकी तलाशी ली गई और फिर उन्हें अंदर जाने दिया गया। मतदान केंद्रों पर सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
विज्ञापन
लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों का हाल:
लखनऊ उत्तर सीट पर पूजा शुक्ला चौथे राउंड में 2491 मतों से आगे, नीरज बोरा पीछे।
कैंट विधानसभा सीट पर भाजपा के ब्रजेश पाठक 8900 वोटों से आगे। सपा के सुरेंद्र सिंह को 4817 वोट।
मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी अमरेश कुमार16581 मतों से विजयी हुए। उनको 106647 और सपा की सुशीला सरोज को 90066 वोट मिले।
मलिहाबाद से भाजपा की जय देवी करीब एक हजार वोट से आगे, दूसरे नम्बर पर सपा के सोनू कनौजिया।
लखनऊ पूर्व में भाजपा के आशुतोष टण्डन 7827 की गिनती में 4500 मिले। सबसे आगे चल रहे हैं।
सरोजनीनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा से 1047 वोटों से आगे।