सराफ रामेंद्र यादव का कहना है कि पिछले साल होली के त्योहार के समय एक चोर ने उसकी दुकान में घुसकर चोरी का प्रयास किया था जिसे रंगे हाथ उसने पकड़ कर स्थानीय कृष्णा नगर की पुलिस के सुपुर्द किया था, लेकिन पुलिस ने उसे नशेड़ी बता कोई कार्रवाई नहीं की थी।
इसी तरह इंदिरानगर इलाके में भी थी चोरी
इंदिरा नगर के तकरोही इलाके में बीते एक नवंबर को सराफ की दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में असम के बरपेटा में बोंतीपुर निवासी इकराम मुल्ला, ननिहाल पाक बेगबरी का मुन्ना उर्फ मन्नान अली व असम के नित्यानंद गांव निवासी बाबुल अली, सआदतगंज निवासी जमाल उर्फ जमाली, ठाकुरगंज निवासी मो. फूलचांद अली, रफीकुल इस्लाम, गोंडा जंजीरी ब्लाक निवासी मुफीस और चोरी के जेवर खरीदने वाले असम बरपेटा के खबलार बीठा के रकीबुल इस्लाम खान को गिरफ्तार किया था।