फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : पीयूष मोर्डिया बने लखनऊ के नये एडीजी जोन, देर रात आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Sun, 12 Mar 2023 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में जेसीपी पीयूष मोर्डिया को लखनऊ का एडीजी जोन बनाया गया है। देवीपाटन रेंज के डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में जेसीपी बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने शनिवार देर रात आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में जेसीपी पीयूष मोर्डिया को लखनऊ का एडीजी जोन बनाया गया है। 

विज्ञापन


देवीपाटन रेंज के डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में जेसीपी बनाया गया है। इसी तरह अयोध्या रेंज के डीआईजी अमरेंद्र कुमार को देवीपाटन भेजा गया है। आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज की जिम्मेदारी दी गयी है। 

आईजी आगरा नचिकेता झा को मेरठ भेजा गया है। अलीगढ़ के डीआईजी दीपक कुमार को आगरा रेंज भेजा गया है। कानपुर कमिश्नरेट में तैनात सुरेश कुलकर्णी को अलीगढ़ का डीआईजी बनाया गया है। एसआईटी में तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में। अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें