फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: तेज बारिश से शहर के पॉश इलाकों में भरा पानी, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, पारे में आई गिरावट

Tue, 01 Jul 2025 09:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Heavy rain in Lucknow: लखनऊ में मंगलवार को एक घंटे हुई तेज बारिश ने जल निकास व्यवस्था की पोल खोल दी। नगर आयुक्त ने गोमतीनगर व चिनहट इलाके में निरीक्षण किया
विज्ञापन
गोमती नगर में हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार दोपहर हुई तेज बारिश से गोमती नगर सहित शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं, अलीगंज में गोयल चौराहे के पास सड़क पर गड्ढा हो गया। इससे सड़क धंसने का खतरा पैदा हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय लोगों ने गड्ढे में डंडा लगा दिया है।

विज्ञापन


बारिश के कारण सुल्तानपुर रोड पर अहिमामऊ चौराहे के निकट पेट्रोल पंप के पास सड़क पर तीन फुट तक पानी भर गया, जिससे कई गाड़ियां भी उसमें फंस गईं, जिन्हें बाद में क्रेन से खींचकर निकाला गया। गोमतीनगर में जनेश्वर मिश्रा पार्क के सामने वाले रेलवे अंडरपास में पानी भरा। इससे यहां से गुजरने वालों को भी परेशानी हुई। चिनहट द्वितीय वार्ड में मिनी स्टेडियम के समीप पास भी जलभराव हुआ। अलीगंज में नाले की सफाई ठीक से न होने और उन पर अतिक्रमण होने से रामराम बैंक, सेक्टर के में पानी भरा। परिवर्तन चौक के पास भी जलभराव हुआ।

नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, पंप लगाने के दिए निर्देश
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने गोमतीनगर व चिनहट इलाके में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर दो के सामने बने रेलवे अंडरपास पर स्थायी रूप से पंप लगाने के निर्देश दिए। चिनहट द्वितीय वार्ड में नगर आयुक्त ने अधिक क्षमता का पंप लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लापरवाही पर ठेकेदार को नोटिस
सरकटा नाले पर बने बाढ़ पंपिंग स्टेशन की सफाई में लापरवाही सामने आई है। इसे लेकर प्रभारी अधिशासी अभियंता बाढ़ विनोद पाठक ने कार्यदायी संस्था सार्थक इंटरप्राइजेज को नोटिस भेजा है। कहा है कि सफाई के बाद बाढ़ पंपिंग स्टेशन की सिल्ट नहीं हटाई गई। इसके अलावा प्रभारी अधिशासी अभियंता ने कुकरैल-2 व हार्डिंग ब्रिज-1 बाढ़ पंपिंग स्टेशन का बिजली कनेक्शन ट्रांसफार्मर से कराने के लिए मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक को पत्र लिखा है।

Trending Videos
विज्ञापन

मानसूनी बारिश ने किया गर्मी का इलाज, कल भी बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना। - फोटो : अमर उजाला।
 राजधानी में बीते तीन दिनों से हो रही मानसूनी बारिश से उमस भरी गर्मी नदारद है और इससे लोगों को काफी राहत मिली है। मानसून की दस्तक के बाद लखनऊ में इस साल पहली बार बीते दो दिनों में ऐसी रिमझिम बारिश देखने को मिली है।

मंगलवार को कुर्सी रोड पर 7.2 मिमी, अलीगंज में 6.4 मिमी और अमौसी एअरपोर्ट पर 1.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त देखी गई, इसके बावजूद मौसम खुशनुमा रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार को लखनऊ में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी के आसार हैं। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 32.9 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं रात का पारा 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें