फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: घने कोहरे की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, केबिन काटकर निकाला गया ट्रक चालक

Sun, 19 Jan 2025 03:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Road accident in Lucknow: ट्रक पलटने से चालक दिनेश केबिन के अंदर फस गया। राहगीरों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 
 
विज्ञापन
कोहरे की वजह से ट्रक पलटा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में शनिवार देर रात घने कोहरे के कारण एक ट्रक अनियन्त्रित होकर अचानक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में उसका चालक ट्रक के केबिन में फंस गया। बाद में एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम ने केबिन काटकर घायलावस्था में ट्रक चालक को बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए सरोजनीनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


अमेठी जिले के शिव रतनगंज थाना अंतर्गत हरवा गांव निवासी ट्रक चालक दिनेश 28 शनिवार रात कानपुर से अपने ट्रक में लोहे के चादर लत का लखनऊ आ रहा था लेकिन रास्ते में नींद आ जाने और घने कोहरे के कारण उसकी गाड़ी देर रात कारी 3:00 बजे अनियंत्रित होकर बंथरा में बनी गाँव स्थित सई नदी पुल के पास अचानक पलट गई। ट्रक पलटने से चालक दिनेश केबिन के अंदर फस गया। राहगीरों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। 

सूचना के बाद तड़के करीब 4:05 बजे पहुंची सरोजनी नगर फायर स्टेशन की टीम ने काफी मशक्कत की, लेकिन कामयाबी न मिलते देख राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को बुलाया गया। सूचना पाकर करीब आधे घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लग गयीं। बाद में करीब 9:30 बजे दोनों टीमों ने ट्रक का केबिन काटकर चालक दिनेश को गंभीर हालत में बाहर निकाला और इलाज के लिए उसे सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


 वहीं लखनऊ- उन्नाव बॉर्डर पर देर रात करीब 3 बजे हुई इस घटना से मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ लग गई है। स्थानीय लोग भी मदद करने में जुटे हैं। उधर घटना के कारण सई नदी पुल पर कानपुर रोड का यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने वहां पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं और घने कोहरे में वाहन चलाने के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें