फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बड़े मंगल की वजह से आज सरकारी अस्पतालों में हॉफ डे रहेगी ओपीडी, बदला रहेगा पूरे शहर का यातायात

Tue, 13 May 2025 08:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Traffic on Bada Mangal: मंगलवार को ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल आयोजित होगा। लखनऊ के सभी प्रमुख हनुमान मंदिरों में भक्तों की विशेष भीड़ रहेगी। इसके अलावा शहर का यातायात बदला रहेगा। 
विज्ञापन
बड़े मंगल पर मुख्य आयोजन हनुुमान सेतु पर होगा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बड़े मंगल के अवसर पर सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का संचालन हॉफ डे रहेगा। सुबह 11 बजे तक पर्चे बनने व जांच का काम होगा। डॉक्टर ओपीडी में 12 बजे तक बैठकर मरीजों को देखेंगे। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चलेंगी। जिन मरीजों को ओपीडी में इलाज नहीं मिल पाएगा। वह इमरजेंसी में प्राथमिक इलाज ले सकते हैं। बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु समेत अन्य अस्पतालों में यही स्थिति रहेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

बड़ा मंगल पर बदला रहेगा यातायात

 शहर में बड़ा मंगल पर प्रमुख मंदिरों व अन्य जगहों पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। नया एवं पुराना हनुमान मंदिर अलीगंज व हनुमान सेतु मंदिर पर मुख्य रूप से मेले का आयोजन होगा। इसलिए सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार रात मेला खत्म होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने सोमवार को विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है। प्रत्येक बड़ा मंगल पर यही डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

1. सीतापुर रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन जैसे रोडवेज व सिटी बसें आदि पुरनिया एवं डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से कपूरथला व आईटी चौराहा की ओर नहीं जाएंगी। ये वाहन मड़ियांव ओवरब्रिज से पुरनिया व डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से ओवरब्रिज के नीचे से पक्का पुल, शाहमीना या इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा से टेढ़ी पुलिया, विकास नगर मोड़, रहीमनगर, वायरलेस चौराहा महानगर, बादशाहनगर, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग होकर जाएंगे।
2. कैसरबाग व हजरतगंज की ओर से आने वाले भारी वाहन सुभाष चौराहे से आईटी, कपूरथला की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन सुभाष चौराहे से क्लार्क अवध, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल, शाहमीना, पक्कापुल से दाएं डालीगंज व पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के नीचे से मड़ियांव , चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, निशातगंज, महानगर होते जाएंगे।
3. कुर्सी रोेड की ओर से आने वाला सामान्य यातायात विष्णुपुरी कालोनी व हीवेट पालीटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा से नीरा नर्सिंग होम की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात हीवेट पॉलिटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा, वायरलेस चौराहा, गोल मार्केट, बादशाहनगर, निशातगंज, सिकंदरबाग होकर जाएगा।
4. आईटी चौराहा से रोडवेज व सिटी बसें विवेकानंद पॉलीक्लीनिक निराला नगर से विवेकानंद ओवरब्रिज से कपूरथला होते हुए अलीगंज की ओर की ओर नहीं जाएंगी। ये बसें अयोध्या रोड, सेंट्रल बैंक तिराहा, वायरलेस चौराहा, हीवेट पालीटेक्निक से विष्णुपुरी होते हुए जाएंगी।
5. सहारा टावर (नगर निगम जोन-3 कार्यालय) तिराहे से अलीगंज की ओर से जाने वाला सामान्य यातायात कपूरथला चौराहे की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात सहारा टावर तिराहे से दाएं 50 मीटर आगे तिराहे से बाएं सहारा टावर के पीछे से साईं मंदिर तिराहा से दाएं निरालानगर ओवरब्रिज होते हुए जाएगा।
6. आईटी व निरालानगर की ओर से आने वाला यातायात निरालानगर तिराहे से कपूरथला चौराहे की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात निरालानगर तिराहे से बाएं चौराहा नंबर आठ से डालीगंज रेलवे क्रॉसिग ओवरब्रिज, अल्कापुरी, पुरनिया होते हुए जाएगा।
7. छन्नी लाल चौराहा से कपूरथला की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात वायरलेस चौराहा से सेन्ट्रल बैंक होकर जाएगा।
8. साईं मंदिर अलीगंज तिराहे की ओर से कोई भी यातायात कपूरथला चौराहा की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात तिराहे से बाएं प्रगति बाजार के पीछे से सहारा टॉवर होकर जाएगा।
9. अल्कापुरी तिराहे से कपूरथला चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात अल्कापुरी ओवरब्रिज, चौराहा नंबर आठ होकर जाएगा।
10. सुशीला देवी स्मृतिका से शालीमार कट से हनुमान सेतु की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात शालीमार कट दाएं होते हुए जाएगा।
11. आईटी चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात हनुमान सेतु मंदिर की तरफ नहीं जाएगा। ये यातायात डालीगंज पुल चौराहा व निशातगंज होते हुए जाएगा।
12. क्लार्क अवध तिराहा से हनुमंतधाम मंदिर की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात क्लार्क अवध तिराहा से सुभाष चौराहा से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, एसबीआई होते जाएगा।
13. मोतीमहल तिराहा से हनुमंतधाम मंदिर की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात मोतीमहल तिराहा से एसबीआई तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा से सुभाष चौराहा होते हुए जाएगा।
14. पीएनटी बालू अड्डा, सिकंदरबाग की तरफ से हनुमंतधाम मंदिर की ओर आने वाला सामान्य यातायात मोतीमहल तिराहा, एसबीआई तिराहा से सुभाष व परिवर्तन चौक से क्लार्क अवध तिराहा होकर जाएगा।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें