डीआरआई टीम ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर छापा मारा। इस दौरान 3.110 किग्रा हेरोइन मिली। साथ में दो महिला यात्रियों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ जारी है।
राजस्व आधिसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने मंगलवार सुबह चारबाग रेलवे स्टेशन पर 3.110 किग्रा हेरोइन जब्त की गयी। इसकी बाजार कीमत 21.77 करोड़ रुपये है। डीआरआई अधिकारियों को सूचना मिली थी कि न्यू जलपाईगुड़ी से दिल्ली की ओर यात्रा कर रही दो महिलाओं के पास मादक पदार्थ है । जिसके आधार पर अधिकारियों की टीम ने रेलवे स्टेशन पर निगरानी रखी और ट्रेन के आने पर संदिग्ध यात्रियों की गुप्त रूप से पहचान की।
विज्ञापन
जांच के दौरान दोनों यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई जिसमें उनके सामान के भीतर छिपाकर रखे गए कई पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में सफेद रंग का पाउडरनुमा पदार्थ पाया गया। जिसकी फील्ड टेस्टिंग किट से जांच की गई तो वह हेरोइन निकला। दोनों महिला यात्रियों को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार लिया गया। जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 21.77 करोड़ रुपये है।