फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : डीआरआई ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर पकड़ी 21.77 करोड़ की हेरोइन, दो महिला यात्री गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 09:35 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

डीआरआई टीम ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर छापा मारा। इस दौरान 3.110 किग्रा हेरोइन मिली। साथ में दो महिला यात्रियों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की सघन जांच की गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व आधिसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने मंगलवार सुबह चारबाग रेलवे स्टेशन पर 3.110 किग्रा हेरोइन जब्त की गयी। इसकी बाजार कीमत 21.77 करोड़ रुपये है। डीआरआई अधिकारियों को सूचना मिली थी कि न्यू जलपाईगुड़ी से दिल्ली की ओर यात्रा कर रही दो महिलाओं के पास मादक पदार्थ है । जिसके आधार पर अधिकारियों की टीम ने रेलवे स्टेशन पर निगरानी रखी और ट्रेन के आने पर संदिग्ध यात्रियों की गुप्त रूप से पहचान की। 
विज्ञापन


जांच के दौरान दोनों यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई जिसमें उनके सामान के भीतर छिपाकर रखे गए कई पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में सफेद रंग का पाउडरनुमा पदार्थ पाया गया। जिसकी फील्ड टेस्टिंग किट से जांच की गई तो वह हेरोइन निकला। दोनों महिला यात्रियों को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार लिया गया। जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 21.77 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें