फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान पर जमीं, भूल जाइये घर का ख्वाब!

Sat, 22 Nov 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के विकसित इलाकों व हाईवे किनारे की जमीन अगले महीने से 25 फीसदी तक महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने शुक्रवार को प्रस्तावित डीएम सर्किल रेट को मंजूरी दे दी। सर्किल रेट की प्रस्तावित बढ़ोतरी के बाद शहर में भू-संपत्तियां खरीदने के लिए 10 से 25 फीसदी तक ज्यादा रकम चुकानी होगी।

गोमती नगर, हजरतगंज, महानगर, फैजाबाद रोड, कानपुर रोड, शहीद पथ, रायबरेली रोड व हरदोई रोड हाईवे के दोनों तरफ की जमीन सबसे ज्यादा महंगी हो जाएगी। इसमें मोहनलालगंज ब्लॉक में सीजी सिटी व शहीद मार्ग के दोनों तरफ के विकसित इलाकों की जमीन भी शामिल है।
विज्ञापन


डीएम राजशेखर ने बताया कि भू-संपत्तियों की बाजार दर में वृद्धि को देखते हुए डीएम सर्किल रेट की संशोधित दरों को लागू किया जा रहा है।

25 फीसदी महंगे होंगे एलडीए आवास विकास के फ्लैट

इस पर 28 नवंबर तक आपत्तियां मंगाई गई हैं। आपत्तियों व सुझावों के निपटारे के बाद दिसंबर में नई दरें लागू किए जाने का औपचारिक ऐलान होगा।

प्रस्तावित सर्किल रेट से एलडीए, आवास विकास समेत निजी बिल्डरों द्वारा बेचे जाने वाले फ्लैट की कीमतें भी 25 फीसदी तक बढ़ जाएंगी।

फ्लैटों के सर्किल रेट व बाजार मूल्य में भारी भरकम अंतर को देखते हुए ही इस पर सहमति जताई गई है। प्रस्तावित सर्किल रेट में उन पुराने इलाकों व मोहल्लों की भू संपत्तियों व मकानों की खरीद-फरोख्त पर निबंधन दर तीन से पांच फीसदी घटा दी गई है, जहां खरीद-फरोख्त कम है।
विज्ञापन

वृंदावन गोल्फ सिटी योजना में मूल्य वृद्धि का प्रस्ताव

जहां खरीद-फरोख्त की डिमांड बनी हुई है, वहां कोई राहत नहीं दी गई है। नगर निगम क्षेत्र से बाहर डवलप हो रही आवासीय योजनाओं के जमीन मूल्य में भी 15 से 20 प्रतिशत तक ही वृद्धि हुई है।

वृंदावन योजना, गोल्फ सिटी योजना सहित शहरी सीमा से सटे इलाकों की आवासीय जमीन के दाम में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है।

प्रस्तावित सर्किल रेट के बाद आगरा एक्सप्रेस-वे में अड़ंगा बने काकोरी ब्लॉक के गांवों में मुआवजा राशि 16 से 50 लाख रुपये बीघा तक पहुंच जाएगी।

इससे 16 गांवों की अधिगृहीत जमीन का विवाद सुलझने के साथ प्रोजेक्ट के शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें