फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ मंडल को वर्षों बाद मिला पूर्णकालिक मनोवैज्ञानिक

विज्ञापन
मण्डल मनोवैज्ञानिक केंद्र को मिला मनोवैज्ञानिक, विनोद कुमार ने संभाला चार्ज
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ मंडल के मनोवैज्ञानिक केंद्र में वर्षों के इंतजार के बाद पूर्णकालिक मंडलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी की तैनाती शनिवार को हो गई। राजकीय जुबिली कॉलेज के उप प्रधानाचार्य रहे विनोद कुमार की तैनाती इस पद पर हुई है। उन्होंने शनिवार को पदभार संभाला।
विज्ञापन

वर्ष 2005-2018 तक डॉ. दिनेश मिश्र को बतौर कार्यवाहक मनोवैज्ञानिक अधिकारी इस केंद्र की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद 2018 से 2022 तक भी कार्यवाहक के हवाले ही चार्ज रहा। बीच में एक साल के लिए पूर्णकालिक मनोवैज्ञानिक की तैनाती हुई लेकिन बीच में उनका तबादला हो गया। इसके बाद से अभी तक ये पद कार्यवाहक के सहारे था। विनोद कुमार ने कहा कि लखनऊ मंडल के मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों का क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग कार्यक्रमों से छात्रों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें