फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: अब ऑनलाइन होगा छात्रों की समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने प्रदेशभर के 750 से अधिक कॉलेजों के छात्रों को राहत दी है। विश्वविद्यालय की ओर से शिकायतों का ऑनलाइन निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से जुड़े 750 से अधिक कॉलेज प्रदेश के सभी कोने में स्थापित हैं। कई बार छात्रों को परीक्षा परिणाम में सुधार, अंकपत्र अपडेट, डिग्री आदि से जुड़े काम के लिए लखनऊ या नोएडा कैंपस आना पड़ता है। इससे उनका पैसा और समय दोनों खर्च होता है। विश्वविद्यालय की ओर से ईआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन छात्र शिकायत निवारण चार अगस्त से शुरू किया जा रहा है। इसमें छात्र अपनी समस्याएं व संबंधित कागजात ऑनलाइन अपलोड करेंगे। हर छात्र को एक विशिष्ट शिकायत संख्या मिलेगी। इस आईडी से वह अपनी समस्या के समाधान की प्रगति ऑनलाइन देख सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया की ओर से सभी संबद्ध कॉलेजों के निदेशक व प्राचार्य को पत्र भेजकर कहा गया है कि छात्रों को इसके लिए सूचित करें और उन्हें भौतिक रूप से भेजने की जगह ऑनलाइन शिकायत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें