बाल को लेकर काफी दिनों से तनाव में थे ललित
शिवा कश्यप ने बताया कि ललित की अगले वर्ष नौ फरवरी को मलिहाबाद निवासी एक युवती से शादी होनी थी। मई में सगाई हो चुकी थी। ललित के सिर के बाल कम थे। इस वजह से वो तनाव में रहते थे। पिछले महीने ऑनलाइन विज्ञापन देख कर बाल उगाने वाला लोशन भी मंगाया था।
शिवा का कहना था कि लोशन लगाने के बाद से ललित के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ गया था। उन्होंने घर वालों से कई बार उलझन होने की शिकायत भी की थी। परिजन इसको आत्महत्या की वजह बता रहे हैं। ललित के परिवार में पिता हरिशंकर, मां शिवकुमार, तीन भाई व दो बहनें हैं। ललित परिवार में सबसे छोटे थे।