फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर चिपकाने से मना करने पर सपाइयों ने चालक को पीटा
विज्ञापन


बाराबंकी। रोडवेज की अनुबंधित बस पर पोस्टर चिपकाने से मना करने पर सपा छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने बस चालक की जमकर पिटाई कर दी। चालक की पिटाई से आक्रोशित साथी कर्मियों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

दो घंटे तक चले प्रदर्शन से सैकड़ों यात्री बेहाल रहे। खासकर देवा मेला जाने वाले जायरीनों को भटकना पड़ा। हरकत में आई पुलिस ने चालक की तहरीर पर छह सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के आश्वासन पर चालक बसों का संचालन शुरू हो पाया।
विज्ञापन


शहर के बस स्टेशन पर खड़ी बसों में सपा छात्रसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को पोस्टर चिपकाने को लेकर चालक व परिचालक से विवाद हो गया। जिसमें सपाइयों ने चालक शिव शंकर सिंह की पिटाई करने के बाद भाग निकले।

साथी चालक की पिटाई से आक्रोशित चालक व परिचालकों ने चक्काजाम कर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। घायल चालक ने बताया कि हैदरगढ़ रूट की बस संख्या यूपी 41 एटी 2214 के नंबर प्लेट व चालक के आगे शीशे पर पोस्टर चिपका रहे थे। मना किया गया तो मारपीट कर भाग निकले। बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालकों को समझाया पर वह नहीं मानें। भारी संख्या में चालक कोतवाली पहुंचे और दीपक यादव, रामानंद यादव, धर्मेंद्र यादव, सर्वेश वर्मा, सब्बर रिजवी व सुनील यादव के खिलाफ तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तहरीर में नामजद सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


हड़ताल से हलाकान रहे यात्री
चालकों की पिटाई किए जाने की सूचना चालकों में फैल गई। जो बस जहां थी वहीं पर रोक दी गई। बस स्टेशन पर हड़ताल के बाद यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। वाहन न मिलने से यात्री बस स्टेशन पर भटकते रहे। सबसे ज्यादा देवा मेला जाने वाले जायरीनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को इस बीच डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें