फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : ईद पर अखिलेश यादव के साथ दिखे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और दिनेश शर्मा, पीएम पर सपा अध्यक्ष ने कसा तंज

Tue, 03 May 2022 08:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ईद-उल-फितर के मौके पर लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह पहुंचे। इसके अलावा वहां उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह पहुंचे अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोगों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि त्योहारों के माध्यम से यह संदेश जाना चाहिए कि इस पीढ़ी से अगली पीढ़ी तक हम मिलकर यहां रहते आए हैं। यही हमारी पहचान है कि हम सब मिलकर रहते हैं। ईद पर्व से सद्भाव, भाईचारा और सुख-शांति का संदेश मिलता है। सपा अध्यक्ष मंगलवार सुबह लखनऊ ईदगाह पहुंचे। यहां लोगों को मुबारकबाद दी और फिर टीले वाली मस्जिद पहुंचे। यहां मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजले मन्नान, हजरत मौलाना सैय्यद शाह वासिफ हसन आदि  ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वह नेता प्रतिपक्ष रहे स्व. अहमद हसन के पुत्र हामिद, राजा महमूदाबाद हाउस सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचे और ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन





इसके अलावा वहां उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरीके से हम लोग मिलकर रहे हैं। उधर, महंगाई पर अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि डेटा और सस्ता नेट देने से भूखे लोगों का पेट नहीं भरता है। सस्ता डेटा के साथ पेट्रोल-डीजल और आटा भी होना चाहिए। अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के भाषण के वीडियो को ट्वीट करते हुए निशाना साधा है। अखिलेश ने वीडियो को ट्वीट करने के साथ लिखा कि सस्ता पेट्रोल-डीज़ल, गैस, दाल, चावल, तेल, घी और आटा भी हो न कि केवल डेटा… क्योंकि डेटा से पेट नहीं भरता। अखिलेश ने कहा कि सवाल ये है कि जब हैं भूखे पेट, तो क्या करेगा नेट। अखिलेश ने लिखा कि विदेशों में सम्पन्न लोगों से ताली बजवाना और देश में विपन्न आदमी की थाली सजवाना… दो अलग-अलग बातें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें