फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शोक संतप्त परिवारों से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राज्यमंत्री सुजय त्रिपाठी से की मुलाकात

Sat, 06 Jun 2026 06:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह लखनऊ में शनिवार को विभिन्न शोक संतप्त परिवारों से मिले और उनके परिजनों को सांत्वना दी। रक्षामंत्री  पूर्व राज्यमंत्री सुजय कुमार त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे, जहां शिष्टाचार भेंट की। 
विज्ञापन
लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को विभिन्न शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सबसे पहले वरिष्ठ एडवोकेट प्रशांत सिंह अटल के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रशांत सिंह की दिवंगत मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. भगवती शुक्ला के निवास जाकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर शोक जताया तथा विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुजय कुमार त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे, जहां शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक व राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें