फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिव्य संस्कृति भवन का किया लोकार्पण, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी रहे मौजूद

Fri, 13 Nov 2026 12:51 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ के गुलजार उपवन पहुंचे। नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। ब्रह्माकुमारीज की ओर से लोगों को निशुल्क राजयोग ध्यान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे वहां उनका डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में शुक्रवार को रक्षामंत्री और सांसद राजनाथ सिंह सुल्तानपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के राजयोग प्रशिक्षण केंद्र गुलजार उपवन पहुंचे। यहां उन्होंने नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। ब्रह्माकुमारीज की लखनऊ सब-जोन इंचार्ज बीके राधा दीदी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान राजनाथ सिंह के सम्मान में विशेष गीत प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया।

ब्रह्माकुमारीज के जनरल सेक्रेटरी धर्म योगी जी ने अपने संबोधन में राजनाथ सिंह को मुख्य अतिथि के बजाय कार्यक्रम का मुख्य होस्ट बताया। उन्होंने उन्हें अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि सभी बाबा के बच्चे हैं। उन्होंने राजनाथ सिंह के भाजपा अध्यक्ष रहते हुए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा का भी उल्लेख किया। साथ ही देश की सुरक्षा और किसानों के हित में उनके योगदान की सराहना की।  
विज्ञापन


बीके राधा दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज की स्थापना के 90 साल और लखनऊ में आध्यात्मिक सेवाओं के 72 साल पूरे होने पर नवदशकोत्सव मनाया जा रहा है। नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन में लोगों को निशुल्क राजयोग ध्यान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। भविष्य में दो हजार लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाने की भी योजना है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें