लखनऊ। शहर की तीन टीमों ने राज्य जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में जीत दर्ज करते हुए पूरे अंक प्राप्त किए। पहले मैच में लखनऊ मंडल ने मिजापुर मंडल को 3-0, दूसरे मैच में लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज ने चित्रकूट मंडल को 11-0 और तीसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने गोरखपुर मंडल को 9-0 से हराया।
प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज, बरेली मंडल, आजमगढ़ मंडल, स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी और स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी ने जीत हासिल की। पद्मश्री मो. शाहिद स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन लखनऊ मंडल का सामना मिर्जापुर मंडल से हुआ।
मुकाबले की शुरुआत से ही लखनऊ के खिलाड़ी हावी हो गए, जबकि दूसरी ओर मिर्जापुर के खिलाड़ी गेंद पर कब्जे को संघर्षरत दिखे। विजेता टीम से अनीश कुमार, सम्राट और सक्षम ने एक-एक गोल दागे। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज की भिड़ंत चित्रकूट मंडल से हुई। यह मुकाबला एकतरफा रहा, जिसमें लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम किया। विजेता टीम से अजय यादव ने तीन और विवेक पाल ने दो गोल किए, जबकि धीरज पाल, अभिषेक पाल, अमन यादव, धीरेंद्र पाल, ऋतिक धानुक और अरुण पाल एक-एक गोल करने में सफल रहे। प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और गोरखपुर मंडल के बीच मुकाबला हुआ।
यह मुकाबला भी एकतरफा रहा, जिसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने 9-0 से धमाकेदार जीत हासिल की। मैच के दौरान गोरखपुर मंडल के खिलाड़ी वापसी करने में असफल रहे और मुकाबला गंवा बैठे। विजेता टीम से शाहरुख ने बेहतरीन स्किल का प्रदर्शन करते हुए चार गोल ठोके, जबकि आतिफ और प्रहलाद ने दो-दो गोल किए।
शनिवार को प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज ने प्रयागराज मंडल को 4-0, बरेली मंडल ने स्पोर्ट्स हॉस्टल रामपुर को 2-0, आजमगढ़ ने झांसी मंडल को 2-0, स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी ने मुरादाबाद मंडल को 6-0, स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी ने सहारनपुर मंडल को 2-1 से हराते हुए विजयी अंक बटोरे।
मो. शाहिद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दाैरान गेंद पर कब्जे का प्रयास करते खिलाड़ी।