फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : आजम खां की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित, एमपी-एमएलए कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी

Wed, 16 Feb 2022 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

कोर्ट में आजम खां को जमानत देने की मांग करते हुए कहा गया कि उन पर राजनीति से प्रेरित होकर मामला दर्ज कराया गया है। आरोप भी मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा परीक्षणनीय है।
विज्ञापन
आजम खां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी लेटरहेड एवं मोहर का गलत इस्तेमाल करके मानहानि करने के आरोपी पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की ओर से दी गई जमानत अर्जी पर दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश हरबंस नारायण ने सुनवाई के बाद अपना आदेश सुरक्षित कर लिया है।

विज्ञापन


कोर्ट में आजम खां को जमानत देने की मांग करते हुए कहा गया कि उन पर राजनीति से प्रेरित होकर मामला दर्ज कराया गया है। आरोप भी मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा परीक्षणनीय है। वहीं, जमानत का विरोध करते हुए सरकारी वकील ज्वाला प्रसाद शर्मा ने बताया कि वादी अल्लामा जमीर नकवी ने मामले की रिपोर्ट एक फरवरी 2019 को हजरतगंज थाने में दर्ज कराई थी।

इसमें कहा गया है कि घटना वर्ष 2014 से संबंधित है, लेकिन तत्कालीन सरकार के प्रभाव के चलते उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। उसने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि आजम खां सरकारी लेटरहेड व मोहर का दुरुपयोग कर भाजपा, आरएसएस और मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी को बदनाम कर उनकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें