बारिश के बाद जलभराव की नौबत।
- फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ में गुरुवार की सुबह हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और जाम की स्थिति बन गई। गोमती नगर के अलावा शहर के कई पॉश इलाकों में जलभराव की हालत बन गई। बारिश की वजह से पॉलीटेक्निक चौराहे सहित कई जगह पर जाम की नौबत भी बनी।